सवाई माधोपुर: पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में जिला स्तरीय सम्पर्क सभा ली गई। सम्पर्क सभा में जिला सवाई माधोपुर के समस्त कार्यालयों सें पुलिस अधिकारी व कार्यालय जाप्ता एवं समस्त थानाधिकारी व जाप्ता, सभी शाखाओं एवं पुलिस लाइन व आरएसी जाप्ता उपस्थित हुआ। सम्पर्क सभा में उपस्थित सभी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी सें वार्ता की गई।
तो रिजर्व पुलिस लाईन में सरकारी आवासों, कर्मचारियों के टी.ए. बिल समय पर पास करवाने, महिला थाने में बाथरूम नहीं होने व थाना चौथ का बरवाड़ा के मैस व कण्डम आवासों की मरम्मत करवाने व मौसमी बिमारियों मच्छरों के प्रकोप सें बचने के लिये फोगिंग करवाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसके निराकरण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। रिजर्व पुलिस लाइन आवासीय परिसर में साफ-सफाई, पानी व बिजली की समस्या हेतु एक स्वयं सहायता समुह/वेलफेयर समीति का गठन किये जाने के निर्देश दिये गये।
उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस सैलेरी पैकेज में अपना खाता लिंक कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस उद्देश सें एसबीआई बैंक के अधिकारियों को भी सम्पर्क सभा में सम्मिलित किया गया, जिनके द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज (पी.एस.पी.) के बारे में विस्तृत व फायदों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई व उपस्थित कर्मचारियों के प्रश्नों, जिज्ञाषाओं व शंकाओं का समाधान किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
