Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कर्नाटक में मुख्यमंत्री के लिए सिद्धारमैया के नाम पर डीके शिवकुमार भी सहमत 

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार आखिरकार 16 मई को दिल्ली पहुंच गए। डीके ने अपने प्रतिद्वंदी सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने पर फिलहाल सहमति दे दी है। इसके साथ ही कर्नाटक में राजस्थान वाले नाटक की शुरुआत हो गई है। अब भले ही सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लें, लेकिन डीके शिवकुमार के मन में मुख्यमंत्री नहीं बनने की कसक तो रहेगी। राजस्थान में जो लोकप्रियता सचिन पायलट की है, वैसी लोकप्रियता कर्नाटक में डीके की है। पहले भी सिद्धारमैया और डीके के बीच विवाद होता रहा है। सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विवाद और बढ़ेगा।

 

DK Shivakumar also agrees to Siddaramaiah's name for Chief Minister in Karnataka

 

मुख्यमंत्री नहीं बनने पर डीके कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को कितना सहयोग करेंगे, यह आने वाला समय ही बताएगा। राजस्थान में भी पांच साल अशोक गहलोत और सचिन पायलट के आपसी झगड़ों में ही गुजर गए। गहलोत मुख्यमंत्री तो बने, लेकिन उनका सारा ध्यान अपनी सरकार को बचाने में लगा रहा। 2020 में तो गहलोत को अपने 100 समर्थक विधायकों के साथ होटलों में एक माह तक बंधक रहना पड़ा। चुनाव आते आते अब इतने खराब हालात हो गए हैं कि सचिन पायलट को गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़ रहा है। यदि डीके शिवकुमार ने अपने समर्थक विधायकों को एकजुट नहीं रखा तो कर्नाटक में कोई सा भी नाटक हो सकता है। डीके शिव कुमार का गुस्सा सचिन पायलट से भी ज्यादा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !