कर्नाटक: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी है। डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई भ्रम नहीं है। किसी को किसी चीज की मांग नहीं करनी चाहिए। कोई ग्रुप नहीं है। सिर्फ एक ग्रुप है कांग्रेस। हमारे ग्रुप में 140 विधायक हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कई विधायकों ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व से मुलाकात की थी।
इन अटकलों को तब और हवा मिली जब बीजेपी ने तंज करते हुए एक एआई वीडियो शेयर किया था। कर्नाटक बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक एआई जेनरेटेड वीडियो शेयर किया जिसमें डीके शिवकुमार ऑनलाइन शॉपिंग में सीएम की कुर्सी खोज रहे हैं और उसमें ‘आउट ऑफ स्टॉक’ लिख कर आ रहा है।
मंगलवार को डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा कि हमें अपनी अंतरात्मा के अनुसार काम करना चाहिए। दो दिन पहले एनडीए गठबंधन में शामिल जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में कुछ ‘वि*स्फोटक राजनीतिक घटनाक्रम’ की बात कही थी और संकेत दिया था कि डीके शिवकुमार बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
