Saturday , 7 March 2026
Breaking News

क्रा*इम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर सहित दो गिर*फ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त

जयपुर: सीआईडी क्रा*इम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टीम सूचना पर कोटपूतली पुलिस ने न*शीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने एक डॉक्टर सहित दो आरोपियों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से Proxyco-SPAS, Proxiohm-SPAS, Symdex-Plus, Proximex-SPAS जैसे कैप्सूल और Anrex, Antop सिरप की भारी खेप बरामद की है। जब्त की गई दवाओं का कुल वजन 29 किलोग्राम से अधिक है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अप*राध दिनेश एमएन के निर्देशन और उपमहानिरीक्षक पुलिस दीपक भार्गव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

 

Doctor Tablet Kotpulti Alwar police news 09 Sept 25

 

 

इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्य देवेंद्र सिंह को सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल महावीर सिंह, हेमंत शर्मा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व देवेंद्र सिंह को कोटपूतली भेजा गया था। टीम को सूचना मिली थी कि कोटपुतली में डॉक्टर अविनाश शर्मा का एक क्लीनिक है, जो युवाओं को सस्ता न*शा उपलब्ध करवा कर न*शे की दलदल में धकेल रहा है। इस सूचना पर टीम ने कई दिनों तक रैकी कर पुष्टि की। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस और डीएसटी को सूचना दी गई।

 

 

 

यह पूरा अभियान सोमवार 8 सितंबर की शाम सीआईडी क्रा*इम जयपुर की एक विश्वसनीय सूचना के साथ शुरू हुआ। सूचना में बताया गया था कि ट्रांसपोर्ट नगर, कोटपुतली में लुहारों के डेरे के पास एक परचून की दुकान पर मनोज कुमार जाट नाम का युवक अ*वैध रूप से न*शीले कैप्सूल बेच रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम शाम 7:10 बजे बताए गए स्थान पर पहुंची।

 

 

दुकान की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के कट्टे में PROXYCO-SPAS कैप्सूल के पत्ते मिले। मनोज कुमार से पूछताछ के बाद उसने दुकान के पीछे बने गोदाम में और भी न*शीले कैप्सूल होने की जानकारी दी। वहां से पुलिस ने दो बड़े कार्टूनों में रखे गए कैप्सूल भी बरामद किए। इस दौरान मौके पर औषधि नियंत्रण अधिकारी मुकेश चौधरी और लता भारती को भी बुलाया गया। दुकान और गोदाम से पुलिस ने कुल 48576 न*शीले कैप्सूल बरामद किए है।

 

डॉक्टर अविनाश शर्मा का नाम सामने आया:

मनोज कुमार ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि ये सभी न*शीले कैप्सूल डॉ. अविनाश शर्मा के हैं, जिनका हाईवे पर क्लिनिक है। उसने बताया कि वह डॉ. अविनाश के कहने पर ही इन दवाओं को बेचता था। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत डॉ. अविनाश शर्मा के क्लिनिक पर छा*पा मा*रा। तलाशी के दौरान उनके क्लिनिक से भी न*शीली सिरप और विभिन्न प्रकार के न*शीले कैप्सूल जब्त किए गए। क्लीनिक से कुल 1240 नशी*ली कैप्सूल और 100 एमएल सिरप की 14 शीशियां बरामद की गई।

 

 

 

 

इस पूरी कार्रवाई में कुल 49,816 न*शीले कैप्सूल और 14 बोतल नशीली सिरप बरामद की गई है। जब्त की गई खेप का कुल वजन 29.389 किलो ग्राम है। दोनों आरोपियों मनोज कुमार जाट पुत्र लीलाराम (35) निवासी खेड़की वीरभान थाना कोटपुतली और डॉ. अविनाश शर्मा पुत्र सुरेश कुमार (39) निवासी खेड़की वीरभान थाना कोटपुतली को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 और 8/22 के तहत गिर*फ्तार कर लिया गया है।

 

 

डॉ. अविनाश शर्मा को धारा 8/29 के तहत भी आरोपी बनाया गया है, क्योंकि उन्होंने मनोज कुमार को न*शीली दवाएं उपलब्ध कराई थीं। पुलिस ने जब्त किए गए सामान को सील कर आगे की जांच के लिए मालखाने में जमा कर दिया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है, जिससे इस अ*वैध धंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !