खैरदा लवकुश कॉलोनी निवासी तरुन जाटव को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। तरुन को यह सम्मान कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उपराज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा दिया गया।

जिला अस्पताल में प्रशासकीय वर्ग में कार्यरत तरुन के पिता मदनलाल जाटव ने बताया कि तरुन ने मक्के, कर्वुलरिया लीफ स्पॉट और प्रतिरोध के शक्तिशाली स्रोत के बीच अंतर रोग प्रबंधन मॉडयूल पर डॉ. एस.एस. के निर्देशन में अपना शोध पूरा किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया