Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर किया बड़ा एलान

अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि इसके लिए 500 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा और इससे एक लाख नई नौकरियां भी पैदा होंगीं। यह निवेश अगले पांच साल में टेक्नोलॉजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां ओरैकल, ओपन एआई और सॉफ्ट बैंक करेंगी।

Donald Trump made a big announcement on Artificial Intelligence

ट्रंप ने इसके लिए एक नई अमेरिकी एआई कंपनी ‘स्टारगेट’ बनाने की घोषणा की है। ओरैकल के वरिष्ठ अधिकारी एलिसन ने कहा है कि इसके लिए टेक्सास में डेटा सेंटर बनाने का काम पहले से ही चल रहा है, जहां 10 इमारत निर्माणाधीन हैं और इसे 20 तक बढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही ओपन एआई कंपनी के प्रमुख ऑल्टमैन ने दावा किया है कि यह इस दौर की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है और यह ट्रंप के बिना नहीं हो सकता था। वहीं सॉफ़्टबैंक कंपनी के मैसायोशी सोन ने ट्रंप की बातों को दोहराते हुए कहा कि यह अमेरिका के स्वर्णिम काल की शुरुआत है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !