अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के साथ यु*द्ध समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए तैयार नहीं होते हैं तो वह रूस पर अमेरिकी प्रति*बंधों को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। राष्ट्रपति के तौर पर काम संभालने के बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ़्रेस के दौरान इस मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया है।
ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के संपर्क में है और जल्द ही वो रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी बात करेंगे। हालांकि ट्रंप ने यहा भी कहा कि अगर वो राष्ट्रपति होते तो रूस और यूक्रेन के बीच ल*ड़ाई शुरू नहीं होती। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि नेटो देशों को सुरक्षा पर अपने खर्च को 2% से बढ़ाकर 5% करना चाहिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
