सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय के मोती नगर आंगनवाड़ी केंद्र पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर श्रमदान करने सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विजेता महिलाओं को केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के महेंद्र कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उर्मिला पहाड़िया, चित्रलेखा, देवकी शर्मा, उगन्ती शर्मा, मंजू जैन, संतरा वर्मा, मीना देवी, दुर्गा देवी इत्यादि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक नेमीचंद मीणा द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही एक साथ मिलकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से कचरा मुक्त भारत बनाने अपील की गई।