Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीआईडी ने भीलवाड़ा में कार सवार तीन आरोपियों को पकड़ एक पिस्टल मय मैगजीन व चार कारतूस किए जब्त

पुलिस मुख्यालय क्राइम ब्रांच एवं भीलवाड़ा जिले की थाना प्रतापनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बापू नगर इलाके में एक क्रेटा कार में सवार तीन युवकों को डिटेन कर अवैध हथियार एक पिस्टल मय मैगजीन एवं चार कारतूस बरामद किए हैं। तीनों युवकों को थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि अवैध हथियारों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान की निरंतरता में शनिवार को सीआईडी क्राइम ब्रांच एवं भीलवाड़ा की प्रतापनगर पुलिस ने कार सवार विक्रम सिंह पुत्र मूल सिंह निवासी हरनावा थाना मकराना जिला नागौर हाल बापुनगर भीलवाड़ा, जयपाल लोमरोड पुत्र भंवरलाल निवासी जायल जिला नागौर हाल बापुनगर भीलवाड़ा एवं कन्हैयालाल पुत्र डालचंद माली निवासी पुर जिला भीलवाड़ा को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। एडीजी एमएन ने बताया कि क्राइम ब्रांच में एएसआई बनवारी लाल कि आसूचना पर आईजी प्रफुल्ल कुमार के पर्यवेक्षण एवं एडिशनल एसपी आशा राम चौधरी एवं राजेश मलिक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भीलवाड़ा पहुंच शनिवार शाम को स्थानीय थाना प्रताप नगर की सहायता से बापू नगर इलाके में नाकाबंदी की।

 

CID action in Bhilwara

 

पुलिस गाड़ी को देखकर एक सफेद क्रेटा कार के चालक ने यूटर्न लिया और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर पुलिस वाहन आड़े लगा कार को रोका, जिसमें तीन युवक विक्रम सिंह, जयपाल लोमरोड और कन्हैया लाल माली बैठे थे। कार की तलाशी में ड्राइवर की सीट की पीछे कवर में एक पिस्टल मय मैगजीन एवं चार कारतूस KF 7.65 मिले। इस पर पकड़े गए युवकों पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर अवैध हथियार जप्त किया गया। एडीजी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने यह पिस्टल और कारतूस रोटू हाल जायल जिला नागौर निवासी सुरेंद्र बिश्नोई से खरीदना बताया। इनके हथियार खरीदने के मकसद के बारे में थाना पुलिस गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। संपूर्ण कार्यवाही में क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। सीआईडी टीम में एएसआई बनवारी लाल, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, सोहन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह व कांस्टेबल चालक सुरेश कुमार और थाना प्रताप नगर पुलिस टीम शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !