Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोरोना से घबराएँ नहीं | सतर्क रहें

चीन के वुहान क्षेत्र में मिला कोरोना वायरस जो अब कई देशों में फैल चुका है। इसी को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने आमजन से इस वायरस से सतर्क रहने की अपील की है। आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज चिकित्सा भवन से जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस दौरान बताया कि यदि कोई व्यक्ति पिछले एक माह के दौरान चीन देश के भ्रमण से आया हो या कोरोना वायरस संक्रमित रोगी के संपर्क में आया हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अनिवार्य रूप से संपर्क करें। मास्क का उपयोग करें व लोगों से दूरी बना कर रखें।
कोरोना वायरस से अनावश्यक भय की आवश्यकता नहीं है। सावधानी एवं सतर्कता से बचाव आसान है। कोरोना वायरस के उपचार हेतु कोई विशेष दवा अथवा वैक्सीन उपलब्ध नहीं है केवल लक्षणों के आधार पर ही उपचार किया जाता है।
इसके लिए किसी बीमार, जुकाम, निमोनिया ग्रस्त व्यक्ति के सम्पर्क से बचें। मास्क पहनें, अपनी आँखों, नाक और मुँह को बार-बार ना छुएं। साथ ही हाथों को बार-बार साबुन से धोएं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण साधारण सर्दी-जुकाम के लक्षणों से मिलते जुलते हैं। इसमे नाक बहना, खाँसी, गले मे खराश, सिरदर्द, साँस लेने में तकलीफ और बुखार जैसे लक्षण उभरते हैं। ऐसी स्थिति में स्वयं उपचार नहीं लेकर चिकित्सक की सलाह से उपचार लें। साथ ही खाँसते, छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें।
ऐसे लक्षण पाए जाने पर लापरवाही नहीं बरते, बल्कि उपचार के लिए तत्काल नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में संपर्क करें या टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 104-108, स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 0141-2225624, 2225000, जिला कंट्रोल रूम नंबर 07462-235011 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !