Saturday , 5 September 2026
Breaking News

देवली-डिडायच बनास रपट पर पानी बढ़ने से कई गांवों का कटा संपर्क

बनास नदी देवली डिडायच रपट पर पानी का बहाव बढ़ने से जिला मुख्यालय तथा चौथ का बरवाड़ा तहसील के कई गांवों का संपर्क कट गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 वर्ष पूर्व इस रपट के लिए 6 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे लेकिन विभागीय दृश्यता के चलते इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी बनास में पानी की आवक के साथ ही यह मार्ग बंद हो गया।

 

इस रपट की कुछ ऊंचाई बढ़ाने के साथ इसके नीचे से पानी की निकासी की सही इंतजाम होते तो आज हजारों लोगों को इस तरह परेशानी नहीं होना पड़ता। बनास नदी में केवल बारिश के दिनों में ही पानी आता है डिडायच देवली रपट का निर्माण इसलिए किया गया था कि बारिश के दिनों में क्षेत्रीय लोगों एवं बाहरी लोगों को नदी में परेशानी ना हो तथा आसानी से यहां से निकल सके।

 

Due to rising water on Didaich Banas River, many villages were cut off

 

लेकिन विभाग की अदूरदर्शिता के चलते रपट निर्माण के बाद तेज बारिश में यहां से आवागमन व्यवस्था चौपट हो जाती है पिछले चार-पांच दिनों से टोंक – सवाई माधोपुर जिले में बारिश का दौर चालू था जिसके चलते ईसरदा, कोपर डेम में लगातार पानी की आवक बढ़ने से ईसरदा कोपर डेम के तीनों गेटों को खोलकर पानी की निकासी की जा रही है जिसके चलते डिडायच देवली एवं आछेर बगीना रपट के ऊपर से पानी का बहाव है इसी कारण यह मार्ग बंद हुआ है।

 

देवली डिडायच रपट पर 1 से 2 फीट पानी बह रहा है जिससे आवागमन के साधन बंद हो गए हैं। चौथ का बरवाड़ा प्रशासन की तरफ से रास्ते के दोनों तरफ बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बचाया जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !