Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वाहन चोरी के आरोपी को महज 24 घण्टे में किया गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को महज 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी अजय पुत्र बत्तीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा व राजवीर सिंह चम्पावत वृत्ताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में राजकुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी मलारना डूंगर के नेतृत्व में थाना मलारना डूंगर पर टीम गठित की गई थी।

 

Police arrested vehicle theft accused in just 24 hours in malarna dungar sawai madhopur

 

टीम द्वारा गत 15 अगस्त को भाड़ौती कस्बे से मोटर साईकिल चोरी करने वालें शातिर वाहन चोर अजय पुत्र बत्तीलाल निवासी लेदिया सपोटरा जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी की गई मोटर साइकिल को भी बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

 

 

 

उल्लेखनीय है की गत 16 अगस्त को एक रिपोर्ट पीड़ित सत्यनारायण पुत्र राममूर्ति निवासी बागवाडा श्योपुर मध्यप्रदेश ने गत  15 अगस्त को भाड़ौती कस्बे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साईकिल न. MP-31-MH-9423 को चोरी करने की रिपोर्ट पेश की थी। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी राजकुमार, हरभान सिंह उप निरीक्षक इंचार्ज चौकी भाड़ौती, केशव सिंह कांस्टेबल, छुट्टन लाल कांस्टेबल एव घनश्याम कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !