अफगानिस्तान: अफगानिस्तान के दूरदराज दक्षिण-पूर्वी इलाके में गुरुवार रात 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यह पिछले छह दिनों में तीसरा भूकंप है। इस बीच पूर्व में आए भूकंप में म*रने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 8:56 बजे आया। नंगरहार और कुनार प्रांत में झटके महसूस किए जाने के बाद लोग घबराकर अपने शेल्टर्स से बाहर निकल आए।
हालांकि, गुरुवार रात के भूकंप में जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय डॉक्टरों ने बताया कि इलाके के अस्पताल में 17 घायल लोगों को लाया गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार रविवार को आए भूकंप में अब तक 1,368 लोगों की मौ*त हो चुकी है और 2,180 लोग घायल हुए हैं। यह आंकड़े 25 गांवों से मिली रिपोर्ट पर आधारित हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
