अफगानिस्तान: तालिबान के गृह मंत्रालय ने बताया है कि अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके में आए भूकंप में म*रने वालों की संख्या बढ़कर 610 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार 1,300 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। अफगानिस्तान के नांगरहार और कुनार प्रांत में रविवार रात 11:47 बजे भूकंप आया था। इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। इसके बाद दोबारा कम से कम तीन झटके आए, जिनकी तीव्रता 4.5 से 5.2 के बीच रही।
न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार भूकंप के झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तक महसूस किए गए है। भूकंप से ज्यादातर नुकसान कुनार सूबे में बताया जा रहा है, जिसकी तकरीबन 90 फीसदी जमीन पहाड़ी है। भूकंप से प्रभावित इलाकों की तरफ जाने वाली सड़कें बहुत संकरी हैं और उनमें से कई भूस्खलन की वजह से बंद हो चुकी हैं।
तालिबान अधिकारियों का कहना है कि उनके पास सीमित संसाधन हैं और वे अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मदद की गुजारिश कर रहे हैं ताकि हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जा सकें और प्रभावित इलाकों तक पहुंचा जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
