बांग्लादेश: बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत देश के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब आए भूकंप से दस लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.7 थी। भूकंप का केंद्र ढाका से लगभग 30 किलोमीटर दूर नरसिंगड़ी जिले में था। बीबीसी बांग्ला के अनुसार ढाका में चार लोगों की मौ*त हुई है।
पांच लोगों की मौ*त नरसिंगड़ी में हुई और नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौ*त हुई है। बांग्लादेश के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के निताई चंद्र डे सरकार ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि भूकंप की वजह से 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय नरसिंगड़ी में भूकंप से 100 से अधिक इमारतों में दरारें पड़ गई हैं। जबकि ढाका में 14 इमारतों को नुकसान हुआ है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
