नई दिल्ली: नितिन गडकरी ने नागपुर के वीएनआईटी कॉलेज में देश की आर्थिक तरक्की और तकनीक के संबंध में बात करते हुए आर्थिक रूप से संपन्न देशों पर टिप्पणी की है। नितिन गडकरी ने कहा है कि विश्व में हम अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इन सभी समस्याओं का उपाय एक ही है और वो है साइंस एंड टेक्नोलॉजी।
उन्होंने कहा है कि आज जो दादा*गिरी करते हैं वो इसलिए करते हैं क्योंकि वो आर्थिक रूप से संपन्न हैं, इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास तकनीक है। अगर उनसे अच्छी तकनीक और संसाधन हमारे पास आएंगे तो हमें दादा*गिरी नहीं करनी है। हमारी संस्कृति कहती है कि विश्व का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि हमें अगर विश्व गुरु बनना है तो हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को उस दिशा में काम करना होगा।
तभी देश की प्रगति होगी और विकास की दर और तेजी से बढ़ेगी। हमारा निर्यात बढ़ेगा और मुझे नहीं लगता कि हमें किसी के पास जाना पड़ेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में विश्व की दृष्टि से, राष्ट्र की दृष्टि से और समाज के शो*षित और पीड़ित लोगों की दृष्टि से अगर तकनीक का विकास होगा तो अच्छा होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
