नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी तौर पर कु*र्क कर ली है। ईडी की ओर से एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है। ईडी की पोस्ट के अनुसार दोनों पूर्व क्रिकेटरों के खिलाफ ये कार्रवाई अ*वैध स*ट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet के प्रचार से जुड़ी है।
ये कु*र्की प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉ*न्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है। इसमें सुरेश रैना के नाम पर 6.64 करोड़ रुपये मूल्य के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
