नई दिल्ली: केंद्रीय जाँच एजेंसी ईडी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरा*सत में लिया है। शुक्रवार की सुबह ही ईडी की एक टीम ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर छा*पा मा*रा था। छत्तीसगढ़ में ईडी कोयला और शरा*ब घो*टाले की जांच कर रही है। इस दौरान कई अवसरों पर भूपेश बघेल और उनके परिजनों के घर ईडी ने छा*पामारी और पूछताछ की है।
शुक्रवार को हुई छा*पामारी के बाद भूपेश बघेल रायपुर पहुंचे और वहां उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही में भाग लिया। आज विधानसभा के मॉनसून सत्र का अंतिम दिन था। इस बीच उनके घर पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि ईडी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन उनके घर आई है, जब तमनार में अडानी के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाया जाना था। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
