अयोध्या: अयोध्या में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने पर प्रति*बंध लगा दिया गया है। इसके पीछे पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। आयोजकों के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के कारीगरों ने रावण का 240 फीट, मेघनाद और कुंभकर्ण के 190 फीट ऊँचे पुतलों का निर्माण पूरा किया था। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर इन पुतलों को दशहरा के दिन जलाने पर रोक लगाई है।
यह कार्यक्रम अयोध्या की फिल्म कलाकर रामलीला समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा था। अयोध्या के सीओ देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह प्रति*बंध लगाया गया। आयोजन समिति ने अभी तक अनुमति नहीं ली थी। जब पुलिस गश्त के दौरान पुतलों का निर्माण देखा गया, तो कार्रवाई की गई।
चतुर्वेदी यह भी कहा कि फिल्म कलाकर रामलीला समिति का रावण जलाने का कार्यक्रम पारंपरिक नहीं है। वहीं फिल्म कलाकर रामलीला समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के कारीगरों ने रावण और अन्य पुतलों का निर्माण पूरा कर लिया था, जिस पर जलाने से तीन दिन पहले ही प्रति*बंध लगा दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
