Tuesday , 10 March 2026
Breaking News

चुनाव आयोग ने जयराम रमेश से पूछा- बताएं अमित शाह ने किन 150 जिला अधिकारियों से बात की?

भारतीय निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट को लेकर नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने जयराम रमेश से पूछा है कि वो बताएं गृह मंत्री ने किन 150 जिला अधिकारियों और कलेक्टर्स से फोन पर बात की है। जयराम रमेश ने एक जून को एक्स पर पोस्ट करके आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने 150 अफसरों से बात की है।

 

 

चुनाव आयोग ने कहा कि, “आपने (जयराम रमेश) आरोप लगाया है कि चार जून को होने वाली मतगणना से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने 150 जिला अधिकारियों और कलेक्टर्स से बात की है।” “आचार संहिता के दौरान सभी अधिकारियों को चुनाव आयोग को रिपोर्ट करना होता है और वो सिर्फ चुनाव आयोग के आदेश पर काम करते हैं। जो आरोप आपने लगाए हैं वैसी कोई रिपोर्ट किसी भी जिला अधिकारी ने नहीं की है।

 

 

Election Commission asked Jairam Ramesh - tell which 150 district officers did Amit Shah talk

 

 

मतगणना की प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है और पब्लिक में दिए गए आपके बयान संदेह पैदा कर रहे हैं। पब्लिक के हित के लिए इन पर संज्ञान लेना जरूरी है।” “आप एक राष्ट्रीय पार्टी के जिम्मेदार और अनुभवी नेता हैं। मतगणना से पहले आपके ये आरोप फैक्ट्स पर टिके होंगे। आपने गृह मंत्री से जिन 150 अफसरों की बात होने का दावा किया है उनके बारे में जानकारी मुहैया करवाएं।”

 

 

जयराम रमेश ने क्या आरोप लगाया:-

जयराम रमेश ने शनिवार शाम को एक्स पोस्ट में दावा किया है कि, “निवर्तमान गृह मंत्री आज सुबह से जिला कलेक्टर्स से फोन पर बात कर रहे हैं। अब तक 150 अफसरों से बात हो चुकी है। अफ़सरों को इस तरह से खुल्लम खुल्ला धमकाने की कोशिश निहायत ही शर्मनाक है एवं अस्वीकार्य है।”

“याद रखिए कि लोकतंत्र जनादेश से चलता है, ध*मकियों से नहीं। जून 4 को जनादेश के अनुसार नरेन्द्र मोदी, अमित शाह व भाजपा सत्ता से बाहर होंगे एवं इंडिया गठबंधन विजयी होगा। अफसरों को किसी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहिए व संविधान की रक्षा करनी चाहिए। वे निगरानी में हैं।”

Election Commission asked Jairam Ramesh - tell which 150 district officers did Amit Shah talk to?

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

UPSC 301st rank creates huge confusion, PIB reveals who is the real Akanksha Singh

UPSC की 301वीं रैंक पर बड़ा कन्फ्यूजन, PIB ने बताया असली आकांक्षा सिंह कौन

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) (UPSC) की सिविल सर्विसेज परीक्षा का परिणाम आने …

Modi government took a big decision regarding the supply of LPG.

मोदी सरकार ने एलपीजी की सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: देश में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तेल रिफाइनरियों …

Big news from Kuno National Park Female cheetah 'Jwala' becomes a mother, gives birth to 5 cubs

कुनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर, मादा चीता ‘ज्वाला’ बनी मां, 5 शावकों को दिया जन्म

मध्य प्रदेश: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को जानकारी …

He spat on me and said-do whatever you want etawah up viral news 09 March 26

मेरे ऊपर थूका और बोला- जो हो सो कर लेना – गुटखा खाकर इलाज कर रहा था डॉक्टर!

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल की …

Road accident in Alwar Shakun Group MD Vallabh Maheshwari BMW overturns

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: BMW पलटने से शकुन ग्रुप के MD वल्लभ माहेश्वरी की मौ*त

अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले में रविवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शकुन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !