बिहार: बिहार में चुनाव आयोग ने रविवार देर रात उन 65 लाख मतदाताओं की लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी है, जिन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा था कि वो उन 65 लाख मतदाताओं की लिस्ट जारी करे, जिन्हें ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर रखा गया है।
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने अपने आदेश में कहा था कि यह जानकारी बूथवार उपलब्ध कराई जाए और हर मतदाता इसे अपने ईपीआईसी नंबर से खोज सके। कोर्ट ने आयोग से यह भी कहा था कि मतदाताओं के नाम किस आधार पर ड्राफ्ट में शामिल नहीं किए गए, इसका स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि एसआईआर की प्रक्रिया में जरूरी दस्तावेजों के तौर पर आधार कार्ड को भी शामिल किया जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
