Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चुनाव सामग्री वितरण एवं पुनः संग्रहण को बनाया सुगम और सरल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान दलों को ईवीएम सहित अन्य मतदान सामग्री वितरण करने वाले चुनाव कार्मिकों का प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में प्रशिक्षण स्थल महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में गुरूवार को सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव 2018 की ईवीएम सहित अन्य मतदान सामग्री वितरण एवं उनके पुनः संग्रहण हेतु व्यवस्थाओं को विधानसभा चुनाव 2023 में सुगम और सरल बनाया गया है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पूर्ण शांतचित्त बगैर किसी भय के मतदान वितरण सामग्री में अपना सहयोग प्रदान करें। ताकि 25 नवंबर को होने वाले मतदान को पूर्ण स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराई जा सकें।

 

चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक काउन्टर पर वितरण की जाने वाली सामग्री:-

टेबल नम्बर 1 – ईवीएम/वीवीपेट:- बेलेट यूनिट $ कन्ट्रोल यूनिट $ वीवीपेट (रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नियुक्त कार्मिक)

 

टेबल नम्बर 2 – मतदाता सूची एवं पेपर सील (कोष कार्यालय):- मतदाता सूची की चिन्हित प्रति 1 सेट, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां 3 सेट, निविदत्त मतों के लिए मतपत्र -10, मतपत्र अधिकार पत्र, स्पेशल टैग नम्बरीकृत 3 नग, ईवीएम को सील करने के लिए ग्रीन पेपरसील 3 नग, वीवीपेट की पर्चियों को काले रंग के लिफाफे में रखने के बाद सील करने हेतु पिंक पेपर सील -3 नग, सुभिन्नकारी सील 1 नग, पीले रंग की असांविधिक बुकलेट भाग अ (पीठासीन अधिकारी की डायरी) इस टेबल पर ईवीएम एवं वीवीपेट के अतिरिक्त समस्त सामग्री एक पैकेट में बांधकर दी जाएगी। सामग्री के वितरण का रजिस्टर संधारित किया जाएगा तथा पीठासीन अधिकारी से प्राप्ति के हस्ताक्षर प्राप्त किये जाएंगें।

 

टेबल नम्बर 3 – यात्राभत्ता बिलों-उपयोगिता प्रमाणपत्रों का संग्रहण:- निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मतदान दल में नियुक्त कार्मिकों को यात्राभत्ता एवं आउट राईट की राशि का भुगतान सम्बन्धित कार्मिकों के बैंक खातों के माध्यम से किया जाएगा। इस टेबल पर लेखा एवं भुगतान प्रकोष्ठ से सम्बन्धित कार्मिक मतदान कार्मिकों से यात्राभत्ता बिलों तथा उपयोगिता प्रमाणपत्रों के प्रपत्रों का संग्रहण करेगें ताकि मतदान कार्मिकों को भुगतान होने वाली राशि उनके बैंक खातों में स्थानान्तरित की जा सके।

 

टेबल नम्बर 4 – मतदान सामग्री एवं वोटिंग कम्पार्टमेंट:- इस टेबल पर मतदान सामग्री के बैग का वितरण किया जाएगा, जिसमें निम्नानुसार सामग्री होगी। सांविधिक पुस्तिका 01 सफेद रंग, सांविधिक पुस्तिका 02 सफेद रंग, सांविधिक पुस्तिका 03 सफेद रंग, असांविधिक पुस्तिका भाग बी पीला रंग, लिफाफा सेट 01 सफेद रंग (ईवीएम पेपर), लिफाफा सेट 02-सफेद रंग (संवीक्षा दस्तावेज), लिफाफा सेट 03 – सफेद रंग (सांविधिक कवर), लिफाफा सेट 04- पीला रंग (असाविधिक कवर), लिफाफा सेट-05 – भूरा रंग (हैण्ड बुक, निर्देश एवं अन्य), अन्य मतदान सामग्री हेतु नीला लिफाफा, हैण्डबुक एवं निर्देश (पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका के अनुसार), स्टेशनरी (पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका के अनुसार।

 

Election material distribution and re-collection made easy and simple

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामग्री एवं ईवीएम/वीवीपेट वितरण के लिए 10-10 काउन्टर्स स्थापित किये गए है। प्रत्येक काउन्टर पर 25-25 मतदान केन्द्र की ईवीएम/वीवीपेट तथा मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। एक काउन्टर पर ईवीएम/वीवीपेट के वितरण हेतु सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 2-2 कार्मिक तथा उसके साथ दी जाने वाली सामग्री के वितरण हेतु सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी ईवीएम वितरण प्रकोष्ठ (कोषाधिकारी सवाई माधोपुर) द्वारा 1-1 कार्मिक, मतदान सामग्री के बैग के वितरण हेतु प्रभारी अधिकारी निर्वाचन भंडार (जिला रसद अधिकारी सवाई माधोपुर) द्वारा 2-2 कार्मिक एवं यात्राभत्ता बिलों/उपयोगिता प्रमाणपत्रों के संग्रहण हेतु प्रभारी अधिकारी लेखा एवं भुगतान प्रकोष्ठ (अतिरिक्त कोषाधिकारी सवाई माधोपुर) द्वारा 1-1 कार्मिक की नियुक्ति की जाएगी।

 

साथ ही सभी काउन्टर्स पर 4-4 सहायक कर्मचारी/नगर परिषद के सफाई कार्मिक/नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक नियुक्त किये जाएंगे, जो वितरण के समय सामग्री को वितरण टेबिल तक पंहुचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक गंगापुर रूही खान, बामनवास की विजया कृष्णन, सवाई माधोपुर एवं खण्डार के सामान्य प्रेक्षक परिमल सिंह, पुलिस प्रेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, आयुक्त नगर परिषद एवं प्रशिक्षु यशार्थ शेखर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, रिटर्निंग अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बामनवास विनीता स्वामी, अधीक्षण अभियन्ता रूपनारायण बैरवा, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचन्द सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !