Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दो लाख 63 हजार 400 विद्यार्थियों ने परिजनों को मतदान कराने की ली शपथ

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तरह से मुस्तैद है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों में विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी मतदाता जागरूकता मुहिम से अब स्कूली बच्चे भी जुड़ गए हैं। स्कूली छात्र-छात्राएं उनके दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, मामा-मामी, नाना-नानी, भाई-भाभी, पड़ोसियों सहित अन्य परिजन से मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि जिले में स्वच्छ और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों के 1046 राजकीय विद्यालयों एवं 750 निजी विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 2 लाख 63 हजार 400 विद्यार्थियों को प्रार्थना सभाओं में शपथ दिलाई गई।

 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की यह मुहीम निश्चित तौर पर रंग लाएगी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे उनके परिजनों और पड़ोसियों सहित अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी घर-घर जाकर पहले मतदान फिर जलपान का संदेश दें। साथ ही यह भी अपील करे कि उनका एक वोट देश का तस्वीर और तकदीर बदल सकता है। इसलिए 25 नवंबर को मतदान कर जिम्मेवार सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाएं।

 

Two lakh 63 thousand 400 students took oath to get their family members to vote in sawai madhopur

 

बच्चों ने ठाना है माधोपुर को जीताना है:- सवाई माधोपुर जिले के विद्यार्थियों द्वारा बच्चों ने ठाना है माधोपुर को जीताना है कि अवधारणा पर सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी घर-घर जाकर अपने परिजनों एवं पड़ोसी मतदाताओं को 25 नवंबर को मतदान हेतु प्रेरित कर जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाकर जिले को राजस्थान के अग्रणी जिलों में लाकर जीतायेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा परिजनों और पड़ौसियों को मतदान कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए “छोड़ो अपने सारे काम, 25 नवंबर को करो मतदान”, “यह सबकी जिम्मेदारी, वोट करेगी सवाईमाधोपुर की जनता सारी”, “मम्मी पापा नोट करो, 25 नवंबर को वोट करो” जैसे नारे लगाए गए।

 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल ने बताया कि निश्चित तौर पर चारों विधानसभा क्षेत्रों में बच्चों और शिक्षकों की प्रेरणा से उनके परिजन मतदाता प्रभावित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और जिला राजस्थान के कम मतदाता प्रतिशत वाले जिलों की सूची से निकल कर अग्रणी मतदाता प्रतिशत वाले जिलों में शामिल होगा। जिस प्रकार से बदलेगा माधोपुर अभियान चलाकर माधोपुर का कायाकल्प हुआ है इसी प्रकार से बच्चों के माध्यम से सवाई माधोपुर में शत-प्रतिशत मतदान करवाकर राजस्थान में माधोपुर को जीताना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुस्तला, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेकवा, रा.उ.मा.विद्यालय गोठ बिहारी, रा.उ.मा.विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, रा.उ.मा.विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर आदि।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !