Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आम जन की समस्या उठाने पर विद्युत विभाग ने पार्षद को दिया हजारों का नोटिस

जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के पार्षद द्वारा आम जन की स्मस्या के समाधान की मांग करने पर विद्युत वितरण निगम द्वारा पार्षद को हजारों का नोटिस देने का मामला सामने आया है। पार्षद नीरज मीना ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड नं. 9 में एक लोहे का क्षतिग्रस्त पोल खड़ा है। जिसमें करन्ट भी आता है।

 

इससे कई जानवरों की मृत्यू हो चुकी है। पोल नीचे से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस पर वार्ड पार्षद रविन्द्र ने पोल को बदल कर आम जन को किसी अनहोनी से बचाने के लिए जयपुर विधुत वितरण निगम के जेईएन को शिकायत भी दी मगर इसका कोई निस्तारण नहीं हुआ।

 

Electricity department gave notice of thousands to the councilor for raising the problem of common man

 

इसके साथ ही जिला जज कोर्ट के पीछे दो विद्युत पोल के बबूल के पेड़ों की डाली से ढक होने पर पेड़ों को कटवाने की मांग की। कई बार शिकायत करने तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान मामला उठाने के बाद भी समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ।

इसके बजाय जयपुर विधुत वितरण निगम ने पोल हटाने के लिए 23861 रुपये का शिफ्टिग हेतु मांग पत्र पार्षद को भेज दिया। पार्षद रवीन्द्र ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए विद्युत विभाग की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !