Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर 1 मई से मिलेगा लाभ

राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में योजना में पंजीकृत सभी सरकारी व निजी चिकित्सालयों में योजनान्तर्गत निःशुल्क लाभ लिया जा सकता है जिसके लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए निःशुल्क केटेगिरी में खाद्य सुरक्षा योजना में आने वाले परिवार, लघु एवं सीमांत किसान, 2011 की जनगणना के अनुसार जो गरीबी रेखा के अन्दर आते है, कोविड-19 के लाभार्थी एवं संविदा कार्मिक आते है जिनका निःशुल्क रजिस्ट्रेशन योजना में होता है।

 

Registration under Chief Minister Chiranjeevi Health Insurance Scheme till April 30 will get benefits from May 1

 

निःशुल्क केटेगिरी के अलावा अन्य सभी को 850 रूपए में ई-मित्र या स्वयं की एसएसओ आईडी से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है जो एक वर्ष के लिए मान्य होता है। रजिस्ट्रेशन के लिए जन आधार कार्ड का होना आवश्यक है। जन आधार कार्ड में जितने भी नाम जुड़े हुए है वे सभी योजना का रजिस्ट्रेशन के बाद लाभ लेने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना में पूर्व में 10 लाख रूपए तक का लाभ लिया जा सकता था जिसे बढ़ाकर 25 लाख रूपए तक कर दिया गया है।

 

वहीं 10 लाख रूपए तक का दुर्घटना बीमा भी पोलिसी में कवर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करवाने पर 1 मई से लाभ लिया जा सकता है। वहीं 30 अप्रैल, 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर 3 माह बाद 1 अगस्त 2023 से लाभ लिया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !