Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान में 8-9 अप्रैल को बारिश की चेतावनी, प्रदेश के चार संभागों में आज फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में दो दिन बाद नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से एक बार फिर से बारिश के आसार हैं। इधर, पश्चिमी राजस्थान में इस सिस्टम ने अपना असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। बुधवार देर रात जैसलमेर और आस-पास के इलाकों में तेज आंधी का दौर चला। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल से प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और आंधी का दौर शुरू होगा। कोटा, उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में 8 और 9 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखेगा।

 

इन इलाकों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने भी संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक-दो दिन में दक्षिण राजस्थान के ऊपर एक सिस्टम बनने वाला है, जिसका असर उदयपुर, कोटा संभाग के अलावा मध्य प्रदेश से लगते कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस सिस्टम से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसका असर 2 दिन रहने की संभावना है।

 

Rain warning in Rajasthan on 8-9 April

 

बुधवार को बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, चूरू, सीकर में हुई बारिश और चली तेज आंधी से फिर किसानों को नुकसान हुआ। बीकानेर, जैसलमेर एरिया में 30 किलोमीटर तक स्पीड से तेज धूल भरी आंधी चली। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा एरिया में 19, टिब्बी में 7, रावतसर में 5, हनुमानगढ़ शहर में 12, गंगानगर के रावला में 12, गजसिंहपुर में 8.2, रायसिंह नगर में 4.3, अनूपगढ़ में 3एमएम बारिश हुई। इधर, बीकानेर के खाजूवाला, छतरगढ़ में 2-2, श्रीडूंगरगढ़ में 4, चूरू के सरदारशहर में 4, तारानगर में 2, झुंझुनूं के गुढागौड़जी में 2, मंडावा-नवलगढ़ में एक-एक, सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 3, रामगढ़ शेखावाटी में 2 एमएम बरसात हुई।

 

राजस्थान में गर्मी की स्थिति देखें तो बुधवार को अलवर, पिलानी, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, करौली, सिरोही, जालोर समेत कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, डूंगरपुर और जालोर में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले सप्ताह से गर्मी और तेज होने लगेगी। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !