जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने आज रविवार को वांछित आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग – अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की रवि पुत्र रमेश निवासी आलनपुर, सत्यनारायण पुत्र बाबुलाल निवासी आलनपुर, पारस पुत्र हनुमान निवासी हम्माल मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, सुगर सिंह पुत्र जनक सिंह निवासी मैडी वजीरपुर, अरबाज खान पुत्र मुश्ताक निवासी राम रहीम कॉलोनी गंगापुर सिटी, अरविन्द पाल सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी 4/140 हाउसिंग बोर्ड थाना कोतवाली सवाई माधोपुर, प्रेमशंकर पुत्र मूलचन्द निवासी वार्ड नंबर 4 केशोरायपाटन जिला बूंदी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य मामलों में वांछित चल रहे आरोपी विष्णु सैनी पुत्र हरिप्रसाद सैनी निवासी मलारना डूंगर, रूपचन्द सैनी पुत्र रामस्वरूप सैनी निवासी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अवैध शराब बेचते कमल खारवाल पुत्र रतनलाल निवासी बैरखण्डी थाना बाटोदा को गिरफ्तार किया गया। ध्वनि प्रदुषण करते हुए मुकुट मीना पुत्र रामफूल मीना निवासी उलियाना सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया