Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आईएफडब्ल्यूजे का जिला अधिवेशन व वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह 30 जुलाई को

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट राजस्थान (आईएफडब्ल्यूजे) पत्रकार संगठन का जिला अधिवेशन एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह 30 जुलाई 2022 शनिवार को सवाई माधोपुर के रणथंभौर रोड़ स्थित होटल हिलव्यू रिसोर्ट गेट नंबर 2 में आयोजित किया जाएगा।

 

संगठन के मीडिया प्रभारी राजेश गोयल ने बताया कि अधिवेशन में आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रेस कांसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष के. विक्रम राव के मार्गदर्शन तथा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में आयोजित पत्रकारों के महाकुम्भ में प्रदेश और जिले के जन प्रतिनिधि, सरकारी प्रतिनिधि, संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी, बौंली, मलारना डूंगर, खण्डार, चौथ का बरवाड़ा और बामनवास के संगठन पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा जिले भर के पत्रकार भाग लेंगे।

 

IFWJ district convention and senior journalist award ceremony wil be held on July 30

 

संगठन के महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने बताया कि सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस अधिवेशन में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य वक्ता के रूप में सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे एवं इसके अलावा उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन होगा।

 

जियाउल इस्लाम ने बताया कि इस बीच सम्भाग के कई वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ही पत्रकारों व उपस्थित जन प्रतिनिधियों अधिकारियों के बीच भी आपसी संवाद के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा भी होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !