लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर रवांजना चौड़ हाईवे पर एंबुलेंस में ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार पांचोलास गांव से सवाई माधोपुर जिला अस्पताल ले जाते समय एक 25 वर्षीय महिला रामघणी पत्नी केदार बंजारा को अचानक से तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस दौरान महिला ने 108 एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस के स्टाफ राकेश कुमार योगी व पुरुषोत्तम कुमार जांगिड़ ने प्रसव के बाद महिला को कुस्तला पीएचसी में भर्ती करवाया जहां दोनों सकुशल हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया