Thursday , 22 October 2026
Breaking News

ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं सप्लाई का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें अधिकारी

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार को नियंत्रित करने, जिले में ऑक्सीजन की समुचित उपलब्घता सुनिश्चित रखने तथा आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता के संबंध में प्रभावी मॉनिटरिंग रखने के लिए सभी उपखंड अधिकारियों, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद आदि के अधिकारियों की बैठक लेकर तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि जिले में किस अस्पताल में कितने बेड खाली है, ऑक्सीजन एवं दवाईयों की उपलब्धता की क्या स्थिति हैए इसकी ऑन लाइन फीडिंग भी होनी हैं। जिससे एक क्लिक पर समस्त जानकारी उपलब्ध हो सके तथा आवश्यकता वाले मरीजों को समय पर ऑक्सीजन एवं दवाईयां उपलब्ध हो सके।
कलेक्टर ने बताया कि सवाई माधोपुर के लिए सीईओ जिला परिषद को तथा गंगापुर क्षेत्र के लिए एडीएम गंगापुर को ऑक्सीजन की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं ऑडिट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सवाई माधोपुर, गंगापुर के राजकीय चिकित्सालय एवं गंगापुर के एक निजी चिकित्सालय में संचालित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की प्रभावी निगरानी रखने, उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडरों की मॉनिटरिंग एवं ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन प्लांट सही स्थिति में कार्य करें, ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरवाने तथा आवश्यकता के आधार पर ही काम में लेने के लिए नियुक्त अधिकारी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर आवश्यकता की मेरिट के आधार पर मिलेए इसका दुरूपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी, अनुचित डिस्ट्रीब्यूशन होने की शिकायत मिलने या लापरवाही के कारण कोई केजुअल्टी हुई तो संबंधित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। नोडल अधिकारी रिक्वायरमेंट, उपलब्धता आदि की नियमित ऑडिट करें। कलेक्टर ने निजी चिकित्सालयों को भी आवश्यकता के अनुसार ही ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार रेमडेसिविर के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर के संबंध में समस्त सूचनाएं नोडल अधिकारी को तुरंत दी जाएगी। उन्होंने गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में कोविड बेड, ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता एवं वर्तमान में मरीजों के भर्ती होने की स्थिति की समीक्षा की।

कोविड केयर सेंटर करें एक्टिवेटः- कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में चिन्हित कोविड केयर सेंटर्स को तुरंत एक्टिवेट करें। कोविड केयर सेंटर में उन मरीजों को एडजस्ट करें, जिनकी रिकवरी हो चुकी है तथा जिनको को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। जिन निजी अस्पतालों में कोविड मरीज भर्ती है उनमें एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो सीधे प्रशासन को रिपोर्ट करेगा।

 

Ensure proper management of oxygen availability and supply in Sawai Madhopur

आरटीपीसीआर सैंपल लेने के साथ ही दें दवा का किट :- कलेक्टर ने पीएमओ एवं सीएमएचओ को निर्देश दिए कि प्री कोविड में भर्ती संदिग्धों एवं आरटीपीसीआर सैंपल लेने पर उन्हें दवाईयों की किट देना शुरू करें। आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दें।

कोरोना गाइडलाइन की अक्षरशः- पालना सुनिश्चित की जाएः जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उपखंड अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए किए किए जन अनुशासन पखवाड़े के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करवाया जाए। इसके लिए जॉइंट इनफोर्समेंट टीमों को एक्टिव किया जाए। लापरवाही बरतने तथा गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शादी विवाह में गाइडलाइन के अनुसार पचास से अधिक व्यक्ति आमंत्रित नहीं हो तथा तीन घंटे में समारोह पूर्ण कर लिया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने पुलिस अधिकारियों से प्रशासन के साथ समन्वय रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने तथा गाइडलाइन की पालना करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी कोरोना के खिलाफ युद्ध लड़ रहे है। इस युद्ध को कमिटमेंट एवं धैर्य के साथ पूरा हौंसला रखते हुए जीतना है। ऐसे में सभी आपसी समन्वय के साथ उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए कार्य करें। कलेक्टर ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन तथा बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच करवाने एवं आइसोलेट करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। वीसी में एडीएम गंगापुर नवरतन कोली, सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चौहान, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीएमओ, सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, बीसीएमओ, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !