Saturday , 5 September 2026
Breaking News

7 महीने बाद भी विज्ञान नगर अंडरपास का काम अधूरा

कोटा: कोटा में डकनिया रेलवे स्टेशन के पास विज्ञान नगर अंडरपास की सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर फोरलेन करने का कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हुआ है। 7 महीने का समय हो गया, लेकिन अभी भी फोरलेन का काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। महज 200 मीटर की इस दूरी के रास्ते का काम पूरा नहीं होने से लोगों को एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। विज्ञान नगर अंडरपास पहले 2 लेन का बना हुआ था।

 

Even after 7 months, work on Vigyan Nagar underpass remains incomplete in kota

 

जिससे कंसुआ और डीसीएम समेत कई क्षेत्रों के हजारों लोग रोजाना इस अंडरपास से होकर विज्ञान नगर, डकनिया स्टेशन और नए कोटा की तरफ आ-जा रहे थे। अंडरपास की सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद इस अंडरपास की चौड़ाई बढ़ाकर फोरलेन का काम किया जा रहा है। इसी साल अप्रेल में शुरु हुआ अंडरपास का काम एक महीने में ही खत्म होने की संभावना थी, जिसके चलते ट्रैफिक बंद कर दिया गया था।

 

 

 

संजय नगर, विज्ञान नगर और इंद्रप्रस्थ की तरफ जाने के लिए इस अंडरपास का अधिक उपयोग होता है। गोविंद नगर, प्रेम नगर, कंसुआ, डीसीएम, सूर्य नगर समेत आस-पास के कई अन्य क्षेत्रों में करीब दो लाख से अधिक लोग रहते है। उनमें से हजारों लोग रोजाना इस अंडरपास से नए कोटा शहर की तरफ आते-जाते हैं। लेकिन अंडरपास का रास्ता बंद होने से रोजाना वाहन चालकों को एक किलोमीटर से ज्यादा का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

 

सोर्स : दैनिक भास्कर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

Tragic road accident in Jhalawar Private bus devotees, 4 dead bhimsagar patlapir Vikalp Times

झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं को रौं_दती निकली प्राइवेट बस, 4 की मौ_त

झालावाड़: Jhalawar जिले में शनिवार (15 अगस्त) रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पातला …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !