पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है… कांग्रेस सांसद के घर मिला नोटों का पहाड़ तो पीएम मोदी ने ली चुटकी

कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद के ठिकानों से करोड़ों रुपए की जब्ती हुई है। नोटों को बाजाब्ता आलमारी में छिपा कर रखा गया था। 5-6 आलमारी से कमोबेश 220 करोड़ रुपए से ज्यादा की जब्ती हुई है। पीएम मोदी ने भी इस पर चुटकी ली। एक एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि “पाई-पाई लौटानी पड़ेगी… ये मोदी की गारंटी है, “पैसे इतने ज्यादा थे कि गिनते-गिनते मशीनें खराब हो गईं।
देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें… 😂😂😂
जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।
❌❌❌💵 💵 💵❌❌❌ pic.twitter.com/O2pEA4QTOj
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2023
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया