Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मदरसा बोर्ड एक्ट पारित होने पर जताया आभार

राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संघ ने राजस्थान विधानसभा द्वारा सोमवार को राजस्थान मदरसा बोर्ड विधेयक, 2020 को पारित करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अल्प संख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद तथा इसके लिए प्रयास करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अशफाक हुसैन का आभार व्यक्त किया है।

Expresses gratitude passing madrasa board act

 

राकमा के ब्लॉक अध्यक्ष उमेर अहमद ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने विधेयक को सदन में पेश किया और इस पर चर्चा हुई। मदरसा बोर्ड की ओर से दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा के समायोजन से उर्दू अध्ययन व शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
पूर्व में 2003 में इस बोर्ड का गठन किया गया था। अब इस विधेयक से मदरसों को वैधानिक दर्जा मिल पाएगा। इससे प्रदेश में 1 लाख 94 हजार अध्ययनरत बच्चों को दी जा रही तालीम की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी। आज लम्बे दिनों बाद इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किया गया है, जो निश्चित रूप से मदरसा शिक्षा के क्षेत्र में कारगर सिद्ध होगा।
इस विधेयक से मदरसों का कायापलट होगा और तालीम की यह रोशनी मुल्क की तरक्की में सहायक साबित होगी।अब बोर्ड को वैधानिक दर्जा मिल सकेगा। इस एक्ट के पारित होने से अल्पसंख्यक समुदाय में खुशी का माहौल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !