अमेरिका: अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक सैन्य वि*स्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण धमा*का हुआ है। यह फैक्ट्री ‘एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स’ की है, जो डिफ़ेंस, एयरोस्पेस और डेमोलिशन से जुड़े उत्पादों के लिए समाधान उपलब्ध कराती है। धमाका टेनेसी की राजधानी नैशविल से क़रीब एक घंटे दक्षिण में बकस्नॉर्ट इलाके में स्थित प्लांट में हुआ, जिसकी पुष्टि स्थानीय प्रशासन ने की है। स्थानीय अधिकारी क्रिस डेविस ने कहा कि इस समय कुछ लोग लापता हैं।
हम परिवारों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। कई लोगों की मौ*त भी हुई है। धमा*के के बाद फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय मीडिया के अनुसार करीब 19 लोग लापता हैं। प्रशासन का कहना है कि आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही हैं। टेनेसी के सांसद स्कॉट डेजारले ने फैक्ट्री के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की अपील की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा है कि कृपया सभी पीड़ितों और मौके पर राहत कार्य कर रहे लोगों के लिए दुआ करें। यह घटना उस वक्त घटी जब फैक्ट्री में रोजमर्रा की तरह काम हो रहा था। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ध*माके की वजह क्या थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
