ब्राजील: ब्राजील के पराना राज्य में कुरितिबा शहर के पास एक फैक्टरी में हुए धमा*के में छह पुरुषों और तीन महिलाओं की मौ*त हो गई है। यह जानकारी आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने दी है। वि*स्फोट स्थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह हुआ है, जब फैक्टरी में कई लोग काम कर रहे थे।
म*रने वालों के अलावा इस धमा*के से 7 लोग घायल भी हो गए हैं। वहीं पराना के सुरक्षा मंत्री ने बाद में घोषणा की कि अब “बचे हुए लोगों के जिंदा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। फैक्टरी की मालिक कंपनी एनेक्स ने कहा कि वह ध*माके के कारणों की जांच कर रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
