मुंबई: अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। असरानी के निजी सचिव बाबूभाई ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि असरानी पिछले चार दिनों से स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की वजह से मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे के बीच उनका निधन हुआ।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके के शास्त्री नगर स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां उनके परिवार के सदस्य समेत करीबी लोग मौजूद थे। असरानी 84 साल के थे। उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था और उनका जन्म साल 1941 में जयपुर में हुआ था।
मौ*त के कुछ ही घंटों के बाद असरानी के अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर असरानी के निजी सचिव बाबूभाई ने बीबीसी हिंदी को बताया कि असरानी ने अपनी पत्नी मंजू से कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि उनकी “मौ*त सुर्खियों में जगह बनाए और इस पर ज्यादा हल्ला हो और यही वजह है कि असरानी के अंतिम संस्कार के बाद ही उनकी मौ*त से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की गई। असरानी के अंतिम संस्कार के समय बेहद करीबी लोगों के अलावा उनकी पत्नी मंजू, असरानी की बहन और भतीजे मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
