Saturday , 7 March 2026
Breaking News

114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन

नई दिल्ली: प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह का 114 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे हरविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। परिवार के अनुसार फौजा सिंह दोपहर करीब तीन बजे घर से निकलकर जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी ओर एक ढाबे की ओर जा रहे थे, तभी जालंधर से पठानकोट जा रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मा*र दी। उन्होंने बताया कि फौजा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी मौ*त हो गई।

 

 

Famous runner Fauja Singh passed away at the age of 114

 

 

1911 में जन्मे फौजा सिंह ने दो विश्व युद्ध देखे और भारत-पाकिस्तान विभाजन का दर्द भी झेला। फौजा सिंह ने 2004 में विश्व का ध्यान अपनी ओर उस समय आकर्षित किया जब वे फुटबॉल आइकन डेविड बेकहम और मुक्केबाज मुहम्मद अली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के विज्ञापन में दिखाई दिए। फौजा सिंह ने वर्ष 2000 में ‘लंदन मैराथन’ में दौड़ लगाई। 89 वर्ष की आयु से एक महीने पहले फौजा सिंह ने यह दौड़ 6 घंटे और 54 मिनट में पूरी की थी। उन्होंने 100 वर्ष की आयु तक मैराथन दौड़ना जारी रखा और कई विश्व रिकॉर्ड बनाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !