Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कृषक अशोक कुमार के लिए वरदान बना फार्म पौण्ड 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2021-22 में पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत तारनपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण के पास 4 हैक्टेयर जमीन होने के बावजूद सिंचाई का स्त्रोत नहीं होने से वह अपनी जमीन पर फसल नहीं उगा सकता था। अशोक कुमार ने सहायक कृषि अधिकारी मलारना चौड़ रामप्रसाद मीना को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

 

 

इस पर उसे बताया कि अगर कृषक के पास सिंचाई का स्त्रोत नहीं है तो वह विभाग द्वारा लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 63 हजार रूपए अनुदान का लाभ लेकर फार्म पौण्ड निर्माण का कार्य करा सकता है। जिसमें वर्षा के पानी को संग्रहित किया जा सकता है और फार्म पौण्ड के पानी से फसलों में सिंचाई कर अधिक उत्पादन का लाभ उठा सकते है। कृषक अशोक कुमार ने वैसा ही किया, वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2021-22 में अलग-अलग खसरों में कृषि विभाग द्वारा दिये जाने वाले अनुदान का लाभ लेकर फार्म पौण्ड का निर्माण करवाया।

 

 

Farm pond became a boon for farmer Ashok Kumar in sawai madhopur

 

फार्म पौण्ड निर्माण से पूर्व उसे 4 हैक्टेयर जमीन से दो लाख रूपए की पैदावार होती थी। लेकिन जब से उसने फार्म पौण्ड बनवाया उसके बाद 2 हैक्टेयर जमीन में अमरूद के 600 पौधे लगा दिये। कृषक द्वारा विभागीय अनुदान पर निर्मित कराये गये कच्चे फार्म पौण्ड में वर्षा का पानी संग्रहित हुआ जिससे उसने अमरूद के पौधों की सिंचाई कर बगीचा तैयार किया। अमरूद के बगीचे से वह सालाना 5 लाख रूपए के अमरूद बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहा है। उससे पहले केवल बाजरा एवं चना इत्यादि फसल ही कर पाता था।

 

 

लेकिन कृषि विभाग की सलाह एवं सहयोग से उसके जीवन की काया पलट गई। अब वह फार्म पौण्ड के बचे हुए पानी से गर्मीयों में लगभग 0.5 हैक्टेयर जमीन में जायद की फसल यथा तरबूज, ककड़ी, खरबूजा की फसल लेकर 50 हजार की आय गर्मियों में भी अर्जित कर रहा हूँ। इस प्रकार कृषक अशोक कुमार सालाना 5.5 लाख रूपये कमाता है। इस प्रकार कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर चलाई जा रही फार्म पौण्ड निर्माण की योजना कृषक अशोक कुमार के लिए वरदान साबित हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !