Saturday , 7 March 2026
Breaking News

किसान क्रेडिट कार्ड में दर्ज फसल में कृषक कर सकते हैं परिवर्तन

जयपुर: उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड में कृषक द्वारा दर्ज कराई गई फसल का बीमा बैंकों के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान द्वारा उल्लेखित फसल से भिन्न फसल बोने पर किसान इसकी सूचना अंतिम तिथि से 2 दिन पहले तक अद्यतन कर सकता है।

 

उन्होंने जानकारी दी कि खरीफ की फसल के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। कृषक दर्ज फसल में 29 जुलाई तक परिवर्तन कर सकता है। इसी प्रकार रबी की फसल के लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है। कृषक द्वारा 29 दिसम्बर तक दर्ज फसल में परिवर्तन किया जा सकता है।  उद्योग राज्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का कृषि मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे।

 

 

Farmers can make changes in the crop recorded in Kisan Credit Card

 

 

 

उन्होंने आश्वस्त किया कि सिवाना विधानसभा क्षेत्र की तहसीलों में खरीफ 2023 का बीमा क्लेम वितरण शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सिवाना विधानसभा क्षेत्र में खरीफ 2023 में 16.17 करोड रूपये का बीमा क्‍लेम आंकलित हुआ है। जिसमें से 7.12 करोड रूपये का बीमा क्‍लेम जारी हो चुका है एवं 9.04 करोड रूपये का बीमा क्‍लेम पोर्टल के माध्‍यम से वितरणाधीन है।

 

 

विश्नोई ने बताया कि खरीफ 2019 से रबी 2022-23 तक के लिये नेफ्ट बाउन्‍स एवं खाता सत्‍यापित ना होने के कारण राशि 1.94 करोड रुपए के बीमा क्‍लेम लंबित हैं, जिसके लिये केन्द्र सरकार से प्राप्‍त निर्देशों के क्रम में वैकल्पिक खातों में बीमा क्‍लेम वितरित करने हेतु बीमा कंपनियों को निर्दिष्‍ट किया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !