Sunday , 7 June 2026
Breaking News

किसानों को फसल खराबे का आज तक नहीं मिला मुआवजा

खंडार तहसील क्षेत्र के किसानों को आपदा अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा कई वर्षों बाद भी नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के समाजसेवी ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि खंडार तहसील क्षेत्र में देखने में आया है कि किसानों को अतिवृष्टि का फसल खराबा काफी प्रयत्न करने के पश्चात भी नहीं मिल पाता है। 2019 में 13 एमएम बारिश के कारण खण्डार तहसील क्षेत्र के सभी किसानों की खरीफ की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। किसानों ने तहसीलदार को अवगत भी करवाया, ज्ञापन भी दिया। लेकिन आज तक फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिला है। इसी प्रकार से मुकंदपुरा ग्राम के किसान मांगीलाल पुत्र सुखाराम ने बताया कि उसके कृषि फार्म पर 2 मई 2020 में ओलावृष्टि से 2 बीघा 12 बिस्वा में खरबूजे की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। खण्डार तहसीलदार ने जांच के आदेश भी दिये।

Farmers have not received crop compensation till date in khandar Sawai Madhopur

3 मई 2020 को हल्का पटवारी पप्पू महावर ने मौका मुआयना करके फसल खराबा तैयार करके तहसीलदार को रिपोर्ट पेश कर दी। तहसीलदार ने भी जांच के दस्तावेज सरकार को भिजवा दिये। पीड़ित किसान ने फसल खराबे के लाभ के लिए सभी सरकारी दस्तावेजों की पूर्ति भी की है। लेकिन उसके पश्चात भी पीड़ित किसान को आज तक फसल खराबे का मुआवजा का भुगतान नहीं मिला है।
इन हालातों में पीड़ित किसान आर्थिक संकट को झेलता हुआ मायूसी के साथ में जीवन जीने पर मजबूर है। आज तक भी पीड़ित किसान सरकार से फसल खराबे के भुगतान को लेकर प्रयत्नशील है। किसानों का कहना है कि ऑफिसों के चक्कर लगाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !