Saturday , 6 June 2026
Breaking News

रेडक्राॅस समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला सवाई माधोपुर की रेडक्राॅस समिति के गठन के बाद प्रबंधकीय समिति की पहली बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने रेडक्राॅस समिति की स्थापना के उद्देश्य सेवा कार्यों को प्राथमिकता से करने पर जोर दिया। उन्होंने रेडक्राॅस के सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति स्वयंसेवी के रूप में सक्रियता से कार्य करने, रक्तदान शिविरों का आयोजन, आजीविका के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन, प्राथमिक उपचार, शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, ट्यूबरक्लोसिस उन्मूलन कार्यक्रम, युवाओं के लिए कार्यक्रम आयोजन, समाजिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजन के संबंध में सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में बताया कि प्रथम चरण में हैल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके बाद फ्रन्ट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों से समर्पित होकर सेवाभाव को प्राथमिकता से रखते हुए कार्य करने का संकल्प लेने की बात कही।

Red Cross Committee meeting organized in sawai madhopur
प्रबंधकीय समिति की बैठक में सर्व सम्मति से असरार अहमद एडवोकेट को रेडक्राॅस सोसायटी जिला शाखा का चेयरमेन तथा डाॅ. संदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सुरेश गोयल, भोला शंकर शर्मा, डाॅ. संदीप शर्मा, डाॅ. मनीषा मीना, असरार अहमद, ब्रजराज सिंह राजावत, रतनलाल जैन, ओम अग्रवाल, आरती रानी भदौरिया ने भी विचार रखे। बैठक में सदस्यों ने सुझाव देते हुए रेडक्राॅस समिति को सेवा का पर्याय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर आरसीएचओ डाॅ. कमलेश मीना, सुधीन्द्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !