Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए कृषक होंगे सम्मानित

सवाई माधोपुर: प्रदेश में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, जैविक एवं नवाचारी खेती जैसे विविध कृषि उद्यमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देना और प्रेरणादायक कार्यों को सार्वजनिक मंच पर मान्यता प्रदान करना है। इस संबंध में उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक अमर सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 कृषकों का चयन किया जाएगा।

 

Farmers will be honored for excellent agricultural work

 

 

 

जिला स्तर पर कुल 35 कृषकों का चयन होगा, जिनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रत्येक गतिविधि के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में दो-दो कृषकों का चयन कर कुल 10 कृषकों को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

पुरस्कार राशि का प्रावधान: चयनित कृषकों को आकर्षक पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। पंचायत समिति स्तर पर प्रत्येक गतिविधि के लिए प्रति कृषक 10 हजार रूपये, जिला स्तर पर 25 हजार रूपये एवं राज्य स्तर पर 50 हजार रूपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

 

 

चयन प्रक्रिया एवं पात्रता: चयन प्रक्रिया हेतु कृषकों से उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण, प्रमाण-पत्र, फोटोग्राफ्स एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जाएंगे। कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, संस्था या व्यक्ति किसी योग्य कृषक का नाम प्रस्तावित कर सकता है। कृषक स्वयं भी अपना नाम मनोयन हेतु प्रस्तुत कर सकते हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि जो कृषक पूर्व में आत्मा योजनान्तर्गत अथवा अन्य किसी योजना में पंचायत, जिला या राज्य स्तर पर पुरस्कृत हो चुके हैं, वे इस योजना के अंतर्गत पुनः पात्र नहीं होंगे। एक कृषक का चयन अधिकतम एक ही गतिविधि में किया जाएगा।

 

 

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई: अमर सिंह ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने खेत पर किए गए नवाचारी, गुणवत्तायुक्त एवं तकनीकी रूप से उन्नत कार्यों का विस्तृत विवरण सीडी, फोटोग्राफ्स एवं प्रमाण-पत्र सहित आवेदन पत्र 31 जुलाई, 2025 तक निकटवर्ती कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी या कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी विभाग के किसी भी अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वही कृषक इस योजना के अंतर्गत आवेदन करें जो तकनीकी नवाचार अपनाकर कृषि क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं एवं अधिकतम उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !