Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने किया गिर*फ्तार 

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस थाने लेकर गई है। साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने आज शुक्रवार को उनके घर से गिर*फ्तार कर लिया है। ये गिर*फ्तारी हैदराबाद में पिछले दिनों हुई एक भगदड़ के मामले में हुई है। एक सिनेमा हॉल में उनकी फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौ*त के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Film actor Allu Arjun Hyderabad Police News 13 Dec 24

फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज की पूर्व संध्या पर हैदराबाद के ‘संध्या थिएटर’ में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां लोग एडवांस में टिकट खरीदकर फिल्म देखने पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक यहां उनके जाने का कार्यक्रम बनाया और उनके सिनेमाघर पहुंचते ही प्रशंसकों में उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई।

इस भगदड़ के दौरान वहां एक महिला की मौ*त हो गई और जिसे लेकर अल्लू अर्जुन समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने लेकर गई है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला:

महिला के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के साथ थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया था। ये केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने थिएटर के एक मालिक और उसके प्रभारी को भी गिर*फ्तार किया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !