बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस ने एक फाइनेंस कंपनी के खातों से 49 करोड़ रुपये की साइबर ठ*गी करने वाले दो लोगों को गिर*फ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ठ*गों ने अकाउंट है*क करने के लिए हांगकांग के है*करों की मदद ली। इस मामले के दो मुख्य सा*जिशकर्ता दुबई में हैं। पुलिस ने करीब तीन हजार फ*र्जी खाते फ्रीज किए हैं और 656 खातों से 10 करोड़ रुपये की राशि बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा कि बाकी के पैसों की रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस के अनुसार विग्नम फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कई बैंक खातों को है*क कर ठ*गी करने की घटना को “मात्र दो घंटे तीस मिनट” में अंजाम दिया गया। यह कंपनी अपने मोबाइल एप के जरिए ग्राहकों को पाँच लाख रुपये तक का लोन देती है। दुबई स्थित अभियुक्तों ने कथित तौर पर पाँच सर्वर किराए पर लिए और बैंक के सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को बायपास करने के लिए हांगकांग के है*कर्स की मदद से एपीआई (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) में बदलाव किया।
आरोपियों ने कई अ*वैध भी ट्रांजेक्शन किए है। एपीआई एक ऐसा सॉफ्टवेयर इंटरफेस है जो अलग-अलग सिस्टम को आपस में जोड़ता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये ट्रांजेक्शन हांगकांग और लिथुआनिया से जुड़े आईपी एड्रेस के जरिए किए गए है। फाइनेंस कंपनी के खाते से करीब 5.5 करोड़ रुपये एशेलोन साइंस टेक प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के खाते में ट्रांसफर किए गए है। यह ट्रांजेक्शन वेबाइन डेटा सेंटर से जुड़े आईपी एड्रेस के जरिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिर*फ्तार किया गया दूसरा शख्स दुबई में मौजूद दोनों आरोपियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम उन्हें भी पकड़ लेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
