Saturday , 7 March 2026
Breaking News

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया पहला पूर्ण बजट, जाने राजस्थान बजट की बड़ी घोषणाएं 

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी (Diya Kumari) ने आज बुधवार को बजट (Budget) पेश किया है। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वित्त मंत्री दिया कुमारी Deputy Chief Minister Diya Kumari) ने पहला पूर्ण बजट पेश किया है। यह भजनलाल (Bhajan Lal Sharma) सरकार का पहला पूर्ण बजट था। दिया कुमारी का यह बजट भाषण 2 घंटे 50 मिनट का रहा।

बजट में चिकित्सा विभाग को लेकर बड़ी घोषणाएं:

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ाया गया है, योजना में बच्चों के लिए पीडियाटिक पैकेज जोड़ने की घोषणा की गई है।

RUHS में ट्रोमा सेन्टर बनाने की घोषणा की गई है। पिछले दिनों सीएम भाजनलाल ने अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए गए थे।

 

 

 

Finance Minister Diya Kumari presented the first full budget of Rajasthan

 

 

 

 

हेल्थ सेक्टर को बजट में 8.26 फीसदी हिस्सा

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। चिकित्सा क्षेत्र के लिए 27660 करोड़ रुपए का प्रावधान। कुल बजट को देखे तो 8.26 फीसदी हेल्थ सेक्टर की हिस्सेदारी।

 

 

वित्त मंत्री ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों को मजबूती देना जरूरी है। इसके तहत 1500 चिकित्सक और 4000 नर्सिंग के नए पद सृजित होंगे। प्रदेश में राजस्थान हेल्थ डिजिटल मिशन शुरू होगा। PHC से लेकर बड़े अस्पताल कनेक्ट होंगे। मरीजों का ई-हेल्थ रिकॉर्ड का संधारण किया जाएगा। राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन शुरू किए जाने की घोषणा की।

 

 

 

हर विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान सामुदायिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आयुष्मान मॉडल सीएचसी स्थापित की जाएगी। 1500 चिकित्सक और 4000 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की घोषणा की गई। निष्क्रिय पड़े 10 ट्रोमा सेंटर को नए उपकरण दिए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

बजट में आंगनबाड़ी के लिए की बड़ी घोषणाएं:

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दूध मिलेगा, सरकार का आंगनबाड़ी केंद्रों पर सप्ताह में 3 दिन दूध देने की घोषणा की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार बनाने के लिए गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। हर पंचायत मुख्यालय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की भी घोषणा की गई है। सरकार आंगनबाड़ी केंद्र पर सप्ताह में 3 दिन दूध उपलब्ध करवाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन के लिए सरकार गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाएगी। पहले चरण में 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

 

 

 

 

बजट में शिक्षा और युवाओं के लिए सौगात:

विद्यालयों और महाविद्यालयों में बिजनेस इनोवेशन अभियान की शुरुआत होगी। युवा नीति 2024 लाने की घोषणा की गई। 5 वर्षों में 4 लाख भर्तियों का एलान किया गया। स्कूली शिक्षा में नवीन विषयों की शुरुआत की जाएगी। 1 साल में 1 लाख पदों पर भर्तियों की घोषणा की गई। स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। छात्रावास में छात्र-छात्राओं को मैस भत्ता ₹3000 किए जाने की घोषणा की गई। विद्यार्थियों को आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए बजट दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में कुलपति की जगह अब कुलगुरु की पदवी होगी। 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे। नए स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा। युवाओं के लिए ABGC पॉलिसी लाने की घोषणा की गई। 5 वर्षों में इस पॉलिसी के जरिए 50 हजार रोजगार दिए जाएंगे। ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान के अध्ययन के लिए जयपुर में शुरू किया जाएगा केंद्र। 10 करोड़ की लागत से जयपुर में केंद्र शुरू किया जाएगा। संस्कृत विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

 

 

 

बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी का बड़ा एलान:

रोडवेज में नई भर्तियां की जाएगी। रोडवेज में 1650 पदों पर भर्ती करने का एलान किया गया।

 

 

 

बजट में सड़क परिवहन के लिए अहम घोषणाएं:

फ्लाईओवर-ब्रिज आदि के लिए 9 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई। स्टेट हाईवे, सड़कों के साथ बाइपास, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, हाई लेवल ब्रिज के निर्माण व रिपेयर के लिए 9 हजार रु. की घोषणा की गई। हर विधानसभा क्षेत्र में 5 करोड़ की सड़कें बनेगी। 3 करोड़ के अन्य विकास कार्य की स्वीकृति जारी की गई है।53000 किमी सड़क के निर्माण के लिए 60,000 करोड़ का बजट पास किया गया। प्रदेश में 2750 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना प्रस्तावित है। 20 करोड़ की लागत की डीपीआर तैयार की जा रही है।

 

 

बजट में राजस्थान औद्योगिक विकास के लिए घोषणाएं:

राजस्थान अभी लेखागार का डिजिटाइजेशन होगा। एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी लाई जाएगी। टैक्सटाइल पॉलिसी और राजस्थान वेयर हाउसिंग पॉलिसी की भी बजट में घोषणा की गई। इस साल राजस्थान इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा। सरकार शहर में को-वर्किंग स्पेस भी तैयार करवाएगी। साथ ही प्रदेश में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग हब की स्थापना की जाएगी। 200 करोड़ से जयपुर में अमृत ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेंटर की स्थापना की जाएगी। साथ ही डेटा सेंटर पॉलिसी भी लाई जाएगी। विभिन्न स्थानों पर औद्योगिक पार्क, स्टोर मंडियों की स्थापना की जाएगी।

 

 

 

मंदिरों के लिए घोषणाएं:

खाटू श्याम के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। अयोध्या और काशी की तर्ज पर खाटू श्याम कॉरिडोर बनाया जाएगा। 100 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने का एलान किया गया। 600 मंदिरों में त्योहारों पर साज-सज्जा की जाएगी। इस पर 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

 

 

 

जल के लिए बजट में बड़ी घोषणाएं:

ERCP के पहले चरण का काम शुरू हो चुका है। राजस्थान में 6 नई पेयजल परियोजनाओं की घोषणा की गई। 25 लाख घरों में नल से जल का लक्ष्य तय किया। किसानों को 2 हजार रुपए सम्मान निधि शुरू की। पेयजल के लिए 5000 करोड़ की योजना। हर विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे 20 हैंडपंप।

 

 

बजट ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं:

स्मार्ट मीटर से हाईटैक होंगे बिजली उपभोक्ताओं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने ऊर्जा क्षेत्र को लेकर की घोषणा की है। प्रदेशभर में 25 लाख स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की गई। केन्द्र की RDSS योजना के तहत मीटर लगाएं जाएंगे। ऊर्जा का बैकअप प्लान काफी जरूरी है। इसको देखते हुए ऊर्जा भण्डारण के लिए नीति बनाई जाएगी। अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देना जरूरी है। ऐसे में सभी सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा जोड़ा जाएगा। रिवेम्प स्कीम के तहत चरणबद्ध तरीके से ये काम किए जाएंगे। 765 केवी क्षमता के 6 नए GSS बनाएं जाएंगे। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी ग्रिड सब स्टेशनों की घोषणा की गई। प्रदेश में बिजली से महरूम 2.08 लाख घरों को बिजली कनेक्शन जारी होंगे। राजस्थान में इस साल एक लाख 45 हजार कृषि बिजली कनेक्शन जारी किए जाएंगे। 31 मार्च, 2024 तक पेंडिंग चल रहे सभी आवेदनों पर कनेक्शन जारी होंगे। राजस्थान में किसानों को ऑन डिमांड बिजली कनेक्शन जारी होंगे।

 

बजट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें:-

Budget Speech 2024-25

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !