नॉर्थ मैसेडोनिया (North Macedonia) : नॉर्थ मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में रविवार एक बड़ा हा*दसा हो गया है। आज यहाँ तड़के आग लग गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार इस घटना में कम से कम 51 लोगों की मौ*त हो गई है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह आग देश के पूर्वी हिस्से में स्थित कोकानी शहर के पल्स क्लब में लगी थी।
यह जगह मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे से करीब सौ किलोमीटर दूर है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक इमारत आग और धुएं की लपटों में घिरी नजर आ रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आग रविवार तड़के क़रीब तीन बजे भ*ड़की। यह हा*दसा बैंड एडीएन की परफ़ॉर्मेंस के दौरान हुआ था।
कई घंटों बाद तक इस जगह से आग की लपटें उठती रहीं। कहा जा रहा है कि इस समारोह में लगभग 1,500 लोग शामिल हुए थे। स्थानीय मीडिया का कहना है कि आग संभवतः आतिशबाजी के उपकरणों के कारण लगी थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
