मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक जुलूस के दौरान आग भ*ड़कने से 30 लोग झुलस गए हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। यहा घटना गुरुवार देत रात की है। खंडवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज कुमार राय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सभा के रूप में एक कार्यक्रम रखा गया था। जुलूस की अनुमति ली गई थी।
घंटाघर पर जब कार्यक्रम समाप्त हो रहा था, लोगों के हाथ में जो मशाल थी वह रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गईं। जिसकी वजह से उसमें जो बुरादा और तेल था उसके कारण आसपास की मशाल में आग भ*ड़क गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान आसपास जो लोग घेरा बनाकर खड़े थे, उनमें से कुछ महिलाएं, बच्चे और पुरुष थे।
इन लोगों के चेहरे और हाथ हल्का झुलस गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल में लगभग 30 लोगों का लाया गया था, उसमें से 18 लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चले गए हैं। अभी 12 लोग हैं जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति खतरे में नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
