जयपुर: जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लगने से 8 मरीजों की मौ*त हो गई है। रात करीब 11:20 बजे ट्रॉमा सेंटर में आग लगी। इसके बाद परिजन मरीजों को लेकर भागने लगे। आईसीयू के बेड (पलंग) के साथ ही कुछ परिजन अपने मरीजों को लेकर हॉस्पिटल परिसर के बाहर सड़क पर आ गए। जिन मरीजों की मौ*त हो गई, उनके परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। अग्निकां*ड में बड़ी लापरवाही के आरोप है।
पीड़ित परिवारों का दावा है कि जैसे ही धुआं उठा उन्होंने स्टाफ को बताया कि लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। करीब 20 मिनट बाद आग से पूरा वार्ड घिर गया। हॉस्पिटल स्टाफ मरीजों की मदद करने के बजाय मौके से भाग गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आधा दर्जन दमकलों ने रात करीब 1 बजे आग पर काबू पाया। एकाएक आग अस्पताल के काफी हिस्से में फैल गई। तेज लपटें देख हर कोई दह*शत में आ गया।
वहीं, धुआं फैलने से मरीज, परिजन व अस्पतालकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया और चीख-पुकार मच गई। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि आग भीषण थी और जलने व दम घुटने से 8 लोगों की मौ*त हो गई है। अस्पताल प्रशासन ने परिजन की मदद से कई मरीजों को बड़ी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला। अस्पताल के बाहर सड़क पर ही मरीजों के बेड लगाए गए। मरीजों की आंखों में बीमारी से ज्यादा आग का खौफ नजर आया। यह ट्रॉमा सेंटर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
