जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात 10 बजे LPG गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने ट*क्कर मा*र दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक सैंकड़ों सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में जा गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक ध*माकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक लगातार सिलेंडर फटते रहे। हा*दसे में टैंकर ड्राइवर रामराज मीणा जिं*दा ज*ल गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में करीब 330 सिलेंडर थे।
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आरटीओ की गाड़ी देखकर टैंकर ड्राइवर ने गाड़ी ढाबे की तरफ मोड़ दी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गया। यह हादसा दूदू (जयपुर) के मोखमपुरा के पास हुआ है। हा*दसे में वहां खड़े पांच वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोक दिया गया। हाईवे को बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे खोला गया।
खड़े ट्रक में घुसा टैंकर:
हाईवे पर सावरदा पुलिया के पास ढाबे पर गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए केमिकल से भरे टैंकर ने ट*क्कर मा*र दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडरों में ब्ला*स्ट होने लगा। रुक-रुककर करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
