Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दौसा में गर्भवती से दु*ष्कर्म के बाद की ह*त्या, लोगों ने आरोपियों के घर फूंके

दौसा:- जिले में एक गर्भवती महिला के साथ दु*ष्कर्म कर उसकी हत्या के आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों पर बीती रात लोगों ने हमला कर दिया और उनको जिंदा जलाने का भी प्रयास किया। इस कारण लोगों ने उनके घरों में आग लगा दी। गनीमत रही कि उस समय अधिकतर घर खाली थे। हांलाकि उसके बाद भी एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है।

 

 

देर रात उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पुलिस पर भी गुस्सा उतारा। लोगों ने पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया और पुलिस पर पथराव किए। बाद में कई अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया और उसके बाद जाकर माहौल शांत किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Fire News in dausa rajasthan

गांव से लापता हुई थी महिला, रे*प के बाद ह*त्या का आरोप:-

जानकारी के अनुसार दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नांदरी गांव का यह मामला है। गुस्साएं लोगों ने नांदरी गांव में करीब पांच से छह घरों में आग लगा दी। पुलिस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। साथ ही पुलिस टीम पर भी पथराव भी किया। पुलिस ने देर रात कुछ लोगों को हिरासत में लेने की बात कही है। एक व्यक्ति जो इस आगजनी में झुलस गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही रहने वाले एक युवक ने गत 28 अप्रैल को अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक ने पुलिस को बताया था कि गांव में ही रहने वाल जगराम मीणा उसे एक दिन पहले चारा भरने की बात को लेकर अपने साथ ले गया था। लेकिन वे दोनों खेत नहीं गए। उसके बाद दोनों को किसी देखा भी नहीं। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि जगराज मीणा का फोन भी बंद आ रहा था।
इस बार पुलिस ने मीसिंग रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो पता चला कि सोमवार को महिला का श*व खेतों के नजदीक जंगल में पहाड़ों के पीछे मिला। पति ने आरोप लगाया कि रे*प के बाद पत्नी की ह*त्या की गई है। जबकि वह छह महीने की गर्भवती थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद दो दिन पहले पुलिस ने जगराम मीणा को भी अरेस्ट कर लिया। लेकिन बताया जा रहा है कि कल शाम गांव के ही कुछ लोगों ने आरोपी युवक और उसके परिवार के बारे में मीटिंग की और बड़ी सजा देने की बात कही। उसके बाद देर रात करीब ग्यारह बजे उनके घरों को आग के हवाले कर दिया।
आग लगने की घटना के बाद आरोपी का परिवार और रिश्तेदार अपने घर छोड़कर भाग गए। मामला बढ़ता देख मानपुर व सिकंदरा थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। जहां देर रात तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल व मानपुर डिप्टी एसपी दीपक मीणा समेत बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। आगजनी वाले घरों के आसपास भी पुलिस तैनात है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !